फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद का धरना महापौर के आश्वासन पर खत्म

Tue, 05 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक सफाई सुपरवाइजर को वार्ड से हटाने का विवाद इतना तूल पकड़ गया कि भाजपा के एक पार्षद निगम में अपनी पार्टी की सत्ता होने के बावजूद वार्ड की जनता के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन के पार्षद सरदार सिंह भाटी का समर्थन अन्य दलों के पार्षदों ने भी किया। मामला बढ़ता देख शाम करीब साढ़े पांच बजे महापौर अशु वर्मा निगम पहुंचे और पार्षद को आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। उन्होंने सुपरवाइजरों के ट्रांसफर की कॉमन पॉलिसी लागू कराने का आश्वासन दिया।

सरदार सिंह भाटी के वार्ड-09 से नगर आयुक्त ने बीते दिनों दो ठेका सुपरवाइजरों को मूल पद पर भेज दिया था। उनकी जगह स्थायी कर्मचारी को सुपरवाइजर बना दिया गया था। इससे नाराज पार्षद ने ठेका सुपरवाइजरों को बहाल कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


निगम बोर्ड बैठक में अन्य पार्षदों के समर्थन पर महापौर ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। करीब 15 दिन बीतने के बावजूद सुपरवाइजर बहाल न हुए तो उन्होंने सोमवार को निगम मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया था।

सरदार सिंह भाटी का कहना है कि ‘या तो सभी ठेका सुपरवाइजरों को मूल पद पर भेजा जाए, या मेरे वार्ड के सफाई नायक को भी बहाल किया जाए। बुधवार को मांग पूरी नहीं हुई तो दो दिन बाद फिर धरना दूंगा’।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें