फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लूट, मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

विज्ञापन
भाजपा पार्षद का सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
साहिबाबाद। भाजपा पार्षद सुधीर कुमार को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर कुमार और उसके साथियों पर एक परिवार के साथ मारपीट करना, छेड़छाड़, लूटपाट, दुकान का सामान बाहर फेंकने का आरोप है। पीड़िता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुकान से सिगरेट के रुपये मांगने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहननगर इलाके में महिला की दुकान में तोड़फोड, छेड़छाड़, जेवरात नकदी छिनने, मारपीट समेत अन्य आरोप की शिकायत दी थी। उन्होंने भाजपा के पार्षद सुधीर कुमार उनके दो भाई और साथियों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में सुधीर कुमार, संदीप, सुधीर का छोटा भाई और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पार्षद सुधीर कुमार को नरेंद्र मोहन अस्पताल से आगे सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि महिला ने मोहननगर इलाके में चाय, बीड़ी समेत अन्य सामान की दुकान खोल रखी है। रविवार रात पार्षद और उसके दो भाई दुकान पर आए। उन्होंने दुकान से सामान व सिगरेट ली और रुपये नहीं दिए। उन्होंने रुपये मांगे तो मारपीट की। पीड़िता ने पार्षद पर छह हजार रुपये महीना भी मांगने का आरोप लगाया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपी मारपीट करते हुए और दुकान का सामान तोड़ते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें