फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड पर जन्मदिन पार्टी में हुड़दंग और मारपीट करने पर 18 गिरफ्तार

सार

एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी में जमकर उत्पात मचाने और आने-जाने वाले लोगों को रोककर मारपीट करने के मामले में साहिबाबाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर तीन गाड़ियां भी सीज की हैं। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर बीच सड़क में सोमवार रात वैगनआर कार खड़ी कर उसकी छत पर कुछ युवक खड़े होकर उत्पात मचा रहे थे। पूछताछ में इनकी पहचान अमन निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार, सचिन निवासी जगतपुरी दिल्ली, जतिन निवासी सेक्टर-5 वैशाली, पारस चौधरी सेक्टर-12 वसुंधरा, दीपक शर्मा निवासी सेक्टर-9 वसुंधरा, मयंक शर्मा निवासी सेक्टर-15 वसुंधरा, अनिकेत निवासी सेक्टर-4 वसुंधरा, शिवम शर्मा निवासी श्रीकृष्णा अपार्टमेंट सेक्टर-6 वसुंधरा, शुभम सक्सेना निवासी मेट्रो सुइट्स सेक्टर-4 वैशाली, प्रांजल शर्मा निवासी जेएम पार्क सफायर रामप्रस्था ग्रीन, आशीष कुमार निवासी सेक्टर-15 वसुंधरा और मनन शर्मा निवासी जेएम पार्क सफायर रामप्रस्था ग्रीन व जय निवासी सेक्टर-5 वैशाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलिवेटेड पर जन्मदिन पार्टी में हुड़दंग और मारपीट करने पर 18 गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी में जमकर उत्पात मचाने और आने-जाने वाले लोगों को रोककर मारपीट करने के मामले में साहिबाबाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर तीन गाड़ियां भी सीज की हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने व शांतिभंग की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर बीच सड़क में सोमवार रात वैगनआर कार खड़ी कर उसकी छत पर कुछ युवक खड़े होकर उत्पात मचा रहे थे। आने जाने वाले लोगों को रोक-रोक कर केक काट रहे थे। इनके अलावा जो भी व्यक्ति केक नहीं ले रहा था उनसे मारपीट कर भगा रहे थे। इतना ही नहीं, युवक एलिवेटेड रोड पर रखे गमलों को भी तोड़ रहे थे। इससे वाहन चालकों का लंबा जाम लग गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने सीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी को दी गई थी। पुलिस ने तत्काल युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे इनकी पहचान फईम निवासी प्रताप विहार, सद्दाम निवासी मिर्जापुर, अजीम निवासी मिर्जापुर और अमन निवासी सेक्टर-11 विजयनगर व सोनू निवासी सर्वोदय नगर विजयनगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पांचों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ भी की। इससे वहां अन्य गाड़ियों में लोग डर गए थे जबकि बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
वहीं, एलिवेटेड रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर पुलिस टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। तभी वहां कई युवक तीन गाड़ियों को को खड़ी कर उत्पात मचाते नजर आए। युवक जन्मदिन पार्टी में केक काट रहे थे और आने-जाने वाले लोगों से गालीगलौज कर रहे थे। लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस टीम ने तत्काल 13 लोगों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इनकी पहचान अमन निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार, सचिन निवासी जगतपुरी दिल्ली, जतिन निवासी सेक्टर-5 वैशाली, पारस चौधरी सेक्टर-12 वसुंधरा, दीपक शर्मा निवासी सेक्टर-9 वसुंधरा, मयंक शर्मा निवासी सेक्टर-15 वसुंधरा, अनिकेत निवासी सेक्टर-4 वसुंधरा, शिवम शर्मा निवासी श्रीकृष्णा अपार्टमेंट सेक्टर-6 वसुंधरा, शुभम सक्सेना निवासी मेट्रो सुइट्स सेक्टर-4 वैशाली, प्रांजल शर्मा निवासी जेएम पार्क सफायर रामप्रस्था ग्रीन, आशीष कुमार निवासी सेक्टर-15 वसुंधरा और मनन शर्मा निवासी जेएम पार्क सफायर रामप्रस्था ग्रीन व जय निवासी सेक्टर-5 वैशाली के रूप में हुई है। सभी मध्यवर्गीय परिवार से हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अन्य मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया:
सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। टीम ने मारपीट, धमकी देने के मामले में दो आरोपी, शराब तस्करी में एक, चाकू के साथ एक आरोपी और शांति भंग के मामले में 11 आरोपियों को विभिन्न जगह से पकड़ा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें