फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में कबाड़ी को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

सार

बच्चा चोरी के शक में कबाड़ी को पीटा, आरोपी गिरफ्तारसाहिबाबाद।जावली गांव में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में कबाड़ी अजरुद्दीन की पिटाई कर दी।उसमें एक पुराना लोहे का टूटा हुआ बक्सा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चा चोरी के शक में कबाड़ी को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। जावली गांव में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में कबाड़ी अजरुद्दीन की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे किसी तरह लोगों से बचाया और थाने ले गई। उसने आरोपी युवक के खिलाफ टीलामोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अजरुद्दीन मूलरूप से अलीगढ़ के बिलौली गांव का निवासी है। वह फकरे आलम के साथ रिक्शा ठेली पर कबाड़ खरीदकर उसे बेचते हैं। रविवार शाम दोनों जावली गांव में कबाड़ खरीद रहे थे। उसमें एक पुराना लोहे का टूटा हुआ बक्सा भी था। उसने पुलिस को शिकायत में कहा है कि जावली गांव के पहाड़िया मोहल्ले में कबाड़ खरीदने के दौरान धर्मेंद्र नाम का एक युवक आया और उन दोनों पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगा दिया। उसने शोर मचाकर लोगों की भीड़ एकत्रित कर ली। बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी जबकि फकरे आलम किसी तरह बचकर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने उन्हें पुलिस के सुर्पुद कर दिया। इसके बाद उसने टीला मोड़ थाने में आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें