गाजियाबाद। 15 से 17 साल के बच्चों के आधार कार्ड फ्री में अपडेट किए जाएंगे। यह मुफ्त अपग्रेडेशन 14 जुलाई तक लागू रहेगा।
इस संबंध में राजनगर स्थित डाकघर कार्यालय के एएसपी एसपी सिंह का कहना है कि इसके लिए पहले 125 रुपये फीस ली जाती थी। पहले यह दिसंबर तक मुफ्त था। इसकी तिथि बढ़ाकर अब 14 जुलाई कर दी गई है। इससे नवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को फायदा होगा। सिंह का कहना है कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड मुफ्त बनता है। ऐसे बच्चों को मैनडेटरी कार्ड 15 से 17 साल तक की आयु तक बनवाना अनिवार्य होता है यानी इसे अपडेट करना जरूरी होता है क्योंकि पांच साल तक के बच्चों की बॉयोमैट्रिक अपडेट नहीं हो पाती है। इसके साथ ही नया आधार बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लगता है। इस समय हापुड़ और गाजियाबाद जिले के 21 केंद्रों पर सुबह 10 से चार बजे तक आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।