फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लग्जरी कार चुराकर महाराष्ट्र व गुजरात बेचने वाले सगे भाइयों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी कार चुराकर महाराष्ट्र और गुजरात में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ के दिल्ली गेट थानाक्षेत्र स्थित मकसूद अली चौक निवासी शहबाज मिर्चा और उसका सगा भाई शाहवेज उर्फ शावेज है। दोनों ने 9 जून को साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर पांच निवासी आदित्य मिहिर की कार चोरी की थी। आरोपी ऑन डिमांड कार चोरी कर गिरोह के सरगना नदीम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आदित्य मिहिर ने घर के बाहर से कार चोरी हुई थी, लेकिन इससे पहले सीसीटीवी कैमरों तोड़ने की शिकायत भी पुलिस से की थी। दो टीमों ने जांच शुरू की और गाड़ी को ट्रेस करते हुए 24 घंटे के अंदर बुधवार को रोटरी गोल चक्कर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने बचपन के दोस्त नदीम के कहने पर गाड़ियां चुराते थे। एक वर्ष पहले नदीम से उनकी महाराष्ट्र में मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने बताया कि कार चोरी करने के बाद वह नदीम के पास मेरठ छोड़ देते थे। यहां से नदीम उनका इंजन, चेचिस और पंजीकरण बदलर महाराष्ट्र व गुजरात ले जाकर बेचता था। आरोपी अब तक वह दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद से कई कारें चोरी कर चुके हैं। कार बेचकर जो भी रुपया मिलता है उसे तीनों आपस में बांट लेते हैं। एसीपी ने बताया कि नदीम ने अपने साथियों को महाराष्ट्र और गुजरात संपर्क के बारे में कुछ नहीं बताया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें