गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। इनके कुछ साथी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों से चार चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह गिरोह लोनी क्षेत्र का है और दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। फर्जी कागज बनाकर बाइकों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। कविनगर पुलिस जल्द ही इस गिरोह का खुलासा करेगी।