फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाश युवती से मोबाइल फोन झपटकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सभापुर कट के पास बाइक सवार बदमाश एक युवती से मोबाइल फोन झपटकर भाग गए। युवती भी एक बाइक पर युवक के साथ दिल्ली से घर लौट रही थीं। युवक-युवती ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पीड़िता ने अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूजा कॉलोनी निवासी जोया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 मार्च को दिल्ली-खजूरी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। सभापुर चेक पोस्ट के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और भाग गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें