फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य से नकदी व गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। धौलड़ी-खिंदौड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप जीनवाल और उनकी पत्नी प्रीति से नकदी व गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को पीटा। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी संदीप जीनवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। संदीप ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ बाइक से खिदौंड़ा भंडारे में जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह छत्ते वाले पुल के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी और उनसे छह हजार की नकदी व पत्नी के कानों से बाली लूट लीं।
बदमाश बाइक चाबी निकाल कर अपने साथ ले गए और मोबाइल तोड़ दिया। जानकारी के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर सफलता नहीं मिली। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम वारदात के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें