फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवारों ने लूटे वृद्धा के कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेवसिटी क्षेत्र के महरौली में पाेते को स्कूल लेने जा रही वृद्धा के कुंडल बाइक सवारों ने लूट लिए। आरोपी महिला को धक्का देकर भाग गए। वृद्धा के पति ने थाने में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महरौली निवासी श्रीपाल ने बताया कि उनकी पत्नी कुसुम 30 जनवरी की दोपहर को पोते को स्कूल से लेने जा रही थीं। जब वह प्रीत विला होटल के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने पहले रास्ता पूछने के बहाने उनको बातों में उलझाया, फिर उनके कानों के कुंडल लूटकर भाग गए। आरोपियों को उन्होंने शोर मचाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। इस बारे में एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें