फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भिड़े बाइक सवार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो बाइक की आमने सामने से भिडंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। दिल्ली से अमरोहा जाते समय गलती से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और बाद में कुछ दूर जाने के बाद वापस गलत दिशा में आने के कारण हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हादसे में अमरोहा निवासी बाइक सवार फरमान और पप्पू घायल हुए हैं। वहीं दूसरी बाइक सवार मुरादाबाद निवासी हर्ष और शमीम घायल हुए हैं। फरमान और पप्पू की हालत खतरे से बाहर है जबकि हर्ष और शमीम की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी ने बताया जानकारी करने पर पता चला कि फरमान और पप्पू दोनों दिल्ली से अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही वे आईएमएस के पास पहुंचे तो गलती से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और मेरठ की तरफ जाने लगे।
करीब 500 मीटर आगे जाने के बाद उन्हें गलत रास्ते पर जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने बाइक मोड़ ली और गलत दिशा में एक्सप्रेसवे पर जाने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। उस बाइक पर दो युवक सवार थे। जांच में सामने आया है दोनों बाइक चालक एक्सप्रेसवे पर दिशा सूचक के सही जगह पर नहीं होने कारण वे एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए थे। घायलों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आया कि वे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें