फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में छिनैती और लूटपाट करने वाले बदमाश की मधुबन बापूधाम थाना पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश लोनी बॉर्डर निवासी विशाल है। उसके पास से एक तमंचा, चोरी की बाइक और गहने बरामद किए हैं। इसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि मधुबन बापूधाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें