थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एटमास अस्पताल के सामने कार की टक्कर से घायल हुए गांव जोगीपुरा अहमदनगर निवासी बाइक सवार नरेंद्र(36) की शुक्रवार की सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि छह दिसंबर की दोपहर उनके पुत्र नरेंद्र बाइक पर सवार होकर हापुड़ से गांव लौट रहे थे। मेरठ रोड स्थित एटमास अस्पताल के सामने कार ने उनमे टक्कर मार दी थी। इसमें उनके पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें पिलखुवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी रानी, पुत्र शिवम(14), हरीश (14) व समर (8) को छोड़ गए हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था और गांव का गमगीन माहौल था।