मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गदाना गांव निवासी शमशाद नगर पालिका परिषद मोदीनगर में कर्मचारी हैं। सुबह पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर वह बाइक से मौके पर जा रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।