फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित एलिवेटेड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी 48 वर्षीय जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जितेंद्र शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। एलिवेटेड पर बने इंदिरापुरम कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर माैके पर पहुंची ने पुलिस ने घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने कार चालक राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी निवासी सर्वेश पांडे को हिरासत में लिया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अभी घायल के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

युवक के नहर में गिरने की उड़ी अफवाह
शुक्रवार सुबह जब हादसा हुआ तब एक अफवाह तेजी से सोशल मीडिया पर चली। मौके पर मौजूद किसी युवक ने नहर किनारे का एक वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। यह अफवाह उड़ी कि बाइक पर दो लोग थे और एक युवक टक्कर लगने की वजह से उछल कर नीचे नहर में गिरा है। करीब तीन घंटे तक गोताखोर नहर में खोजबीन करते रहे लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं जब घायल के परिवार वालों से बातचीत की गई तब उन्होंने भी जितेंद्र के अकेले ही घर से निकलने और दिल्ली जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें