फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, दायां पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बाइक सवार ने जवाहर नगर कॉलोनी में युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवा घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत युवक के पिता ने पुलिस से की है। रोहताश निवासी जवाहर नगर कॉलोनी ने बताया कि उनका बेटा आकाश घर का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर दुकान पर जा रहा था। कॉलोनी स्थित ए ब्लॉक में पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में आकाश का दायां पैर टूट गया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से भाग गया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें