फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: एनएच-नौ पर माल वाहन से टकराया बाइक सवार, उद्यमी ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 31 Aug 2025 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ पर बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर घायल हुआ। गंभीर घायल को नोएडा जा रहे उद्यमी ने अपनी कार में ले जाकर मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां रविवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


वेव सिटी क्षेत्र में एनएच-नौ स्थित आईएमएस कॉलेज के पास बीती रात डासना से गाजियाबाद की ओर जा रहा बाइक सवार युवक माल वाहक वाहन में पीछे से टकराने पर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे पिलखुवा से अपने घर नोएडा जा रहे उद्यमी विकास राठी ने मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को एम्स दिल्ली रेफर करवाया। जहां रविवार सुबह युवक की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

युवक की पहचान धौलाना हापुड़ के पिपलैड़ा निवासी रेहान 20 के रूप में हुई। युवक शनिवार रात साढ़े 8 बजे मसूरी से गाजियाबाद जा रहा था, तभी वह बाइक समेत आगे चल रहे माल वाहक वाहन में टकराकर दूर जा गिरा और गम्भीर घायल हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि युवक का एनएच नौ पर किसी वाहन की चपेट में आने से घायल होने की सूचना है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें