फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने कार पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

Sun, 21 Mar 2021 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना इलाके के धनोरा गांव में पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने कार पर गोलियां बरसा दीं।  गोलीबारी में गनर समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया, जहां एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार की सुबह परिवार के साथ खेत से लौट रहे धर्मपाल पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां बरसा दीं, गोली लगने से धर्मपाल व उसका पुत्र संदीप, गनर पुष्पेंद्र व घटनास्थल के पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

हमले को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां अस्पताल में धर्मपाल के बेटे संदीप की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि गनर विश्वेंद्र ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की थी। इसी दौरान उन्हें भी गोली लग गई, लेकिन इसके बावजूद गनर ने डटकर मुकाबला किया जिसके कारण बाकी लोगों की जान बच पाई।

एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है, घायल धर्मपाल के पिता कालीचरण की 2019 में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। उनके पिता की हत्या में नामजद चारों अभियुक्त जेल में है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें