फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की मौत: बुलंदशहर में रेलिंग से टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरे बाइक सवार, दोनों की मौत; मची चीख-पुकार

Wed, 15 Jan 2025 06:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

अज्ञात कारणों से बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टक्कर होने के बाद वह पुल से नीचे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अगवाल पुल पर बुधवार दोपहर को अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिर गई। इसमें बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के टाडा मोहल्ला निवासी जान मोहम्मद (35) अपने चाचा सलीम (70) निवासी फैसलाबाद के साथ बाइक से खुर्जा जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह एनएच-34 पर अगवाल पुल पर पहुंचे तो तभी अज्ञात कारणों से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टक्कर होने के बाद वह पुल से नीचे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें