फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल छीने, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। बाइक सवार बदमाशों ने वैशाली सेक्टर-एक गौर गंगा के पास टहल रही महिला से कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए और घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। महिला के बेटे ने पुलिस से शिकायत की है। धर्मेंद्र निवासी वैशाली सेक्टर-एक गौर गंगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां उषा सिंह रोजाना घर के बाहर टहलने के लिए जाती हैं। रविवार सुबह करीब छह बजे घर से निकलीं थी और रास्ते में बाइक सवार बदमाश उनके पास आकर रुके। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक बदमाशों ने उनके कान के दो कुंडल छीन लिए। घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की दो टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हैं। बदमाश की बाइक का नंबर भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें