गाजियाबाद। भाजपा नेता गजेंद्र उर्फ गज्जी हत्याकांड में गवाही देने के लिए गज्जी की पत्नी खोड़ा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीना भाटी पेश नहीं हुई। इस कारण से एमपी/एमएलए अदालत में सुनवाई की तारीख लग गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए तीन नवंबर की तारीख लगा दी है।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार खोड़ा निवासी गज्जी की वर्ष 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हत्या कराने का आरोप, शूटर राजू और नरेंद्र पर हत्या करने का मामला दर्ज है। इस मामले की सुनवाई एमपी/एमपी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भी गैर हाजिर थे। उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना दिया गया।