फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक-वैन की टक्कर में चार मजदूरों की मौत, दो घायल, सदमे से गई एक ग्रामीण की जान

Wed, 21 Apr 2021 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

अनूपशहर क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले मजदूर हरियाणा के जिंद से वैन से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान गांव दुगरऊ के पास वैन में ट्रक की साइड लग गई। जिससे हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं सदमे में एक ग्रामीण की जान चली गई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर गांव दुगरऊ के पास हुई। अनूपशहर क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले मजदूर हरियाणा के जिंद से वैन से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान गांव दुगरऊ के पास वैन में ट्रक की साइड लग गई। जिससे हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

एक घायल ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, हादसे की खबर सुनकर सदमे से एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए मजदूरों में जगरूप, गनपत, विजय और दानिश शामिल हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें