फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भोजपुर पुलिस ने जिला बदर के गांव में ढोल बजवाकर मुनादी कराई

विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने गैंगस्टर को जिलाबदर कर बजाया ढोल। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मोदीनगर। कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने भोजपुर के गांव कनकपुर निवासी अपराधी धीरज को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। भोजपुर पुलिस ने अपराधी धीरज के गांव कनकपुर में ढोल बजवाकर मुनादी कराई और उसके घर पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि गांव कनकपुर निवासी धीरज पुत्र रामगोपाल शातिर अपराधी है। उस पर चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। धीरज पर गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पीठासीन अधिकारी कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने अपराधी धीरज को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान सोमवार को पुलिसबल के साथ गांव कनकपुर पहुंचे और गांव में ढोल बजवाकर जिलाबदर धीरज की मुनादी कराई। इस दौरान पुलिस ने जिलाबदर धीरज के घर पर नोटिस चस्पा किया। मुनादी के दौरान जिलाबदर गांव में नहीं मिला। थानाध्यक्ष सचिन बालियान ने बताया कि अगर जिलाबदर क्षेत्र में कहीं दिखा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें