बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाते खिलाड़ी मिहिर।
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी और एआईएमआईएल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एआईएमआईएल की टीम ने 32 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने 37.3 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाकर मैच जीता लिया। जिसमे मिहिर ने नाबाद 54 और दीपेश बाल्यान ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में तरुण राजपूत ने तीन, शिवांश मिश्रा और अरविंद मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिहिर को दिया गया।