फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारतीय किसान यूनियन ने घेरी तहसील,किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। समाधान दिवस के दौरान प्रशासन की कार्यशैली से क्षुब्ध किसान सुशील त्यागी की हाथ की नस काटने के बाद हुई मौत के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसानों ने पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को तहसील का घेराव किया। संगठन से जुड़े नेता और किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार शिवनेरश ने समाधान का भरोसा देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

मूलरूप से मुरादनगर के ग्राम डिडौली निवासी किसान सुशील त्यागी लंबे समय से अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे थे। मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। एक अप्रैल को समाधान दिवस के दौरान सुशील त्यागी ने अपने हाथ की नस काट ली थी। किसान सुशील त्यागी की मौत हो गई थी। संगठन शुरू से ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहा है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ट्रैक्टर ट्राली से बड़ी संख्या में किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे।
जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह तथा तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही ने किसान की जान ले ली, मगर अभी तक दोषियों पर कोई कारवाई नहीं की गई। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल सिंह,जयकुमार मलिक,पवन चौधरी लालाराम, सतेंद्र त्यागी, सिंटू नेहरा, परवेंद्र आर्य, अरूण कसाना तथा सुबोध त्यागी और मृतक किसान के पुत्र गौरव त्यागी आदि सहित कई मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें