फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाकियू ने तहसील के गेट पर ताला लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। समाधान दिवस में हुई किसान सुशील त्यागी की मौत के मामले में मुआवजे की मांग और दोषी अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने से पहले उन्होंने तहसील के गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में एसडीएम कार्यालय पर ताला लगाने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा व एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण मलिक व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह सैकड़ों किसानों के साथ मोदीनगर तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। करीब दो घंटे तक एसडीएम व अन्य अधिकारियों के न पहुंचने पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए किसानों ने तहसील के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, इतना ही नहीं करीब 12.20 बजे किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर ताला लगाने की कोशिश की, इसको लेकर किसानों व पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का- मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंचे एसीपी रितेश त्रिपाठी ने किसानों को समझाकर शांत कराया। एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने कहा कि डिडौली गांव निवासी किसान सुशील त्यागी की मौत हुए नौ दिन हो गए है, लेकिन ना तो अभी तक मृतक के किसान के परिवार को मुआवजा मिला है और ना ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मांग पूरी ना होने पर भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक धरना जारी रहेगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी में रविवार को हुई किसान सुशील त्यागी की मौत की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। सतेंद्र त्यागी, विनीत त्यागी, पप्पी नेहरा, पिंटू, पवन चौधरी, अजय, मोनू आदि मौजूद रहे। एसडीएम संतोष राय का कहना है कि डिडौली निवासी किसान सुशील त्यागी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है इसकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें