टीका करने का शुभ-मुहूर्त
- सुबह 07:00 बजे से 09:24 बजे तक वृश्चिक लग्न
- सुबह 09:24 बजे से 11:30 बजे तक धनु लग्न
- दोपहर 02:38 बजे से 03:53 बजे तक मीन लग्न
बहनों ने खरीदा नारियल और मिठाई
भैया दूज से एक दिन पहले बहनों ने नारियल और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। अंबेडकर रोड, शास्त्रीनगर, राकेश मार्ग, घंटाघर और मंडी में गोलों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। वहीं, भाईयों ने बहनोंं के लिए गिफ्ट आदि की भी खरीदारी की।
जानें मान्यता
इस त्योहार के साथ भी कई किंवदंतियां जुड़ी हैं। एक मान्यता के अनुसार यम आज के दिन अपनी बहन यमी से मिलने पहुंचे थे। जो कई दिनों से उनके आने का इंतजार कर रही थी। अपने भाई को सामने देख यमी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने अपने भाई की खूब आवभगत की। यमराज ने प्रसन्न होकर यमी से वरदान मांगने को कहा। यमी ने मांगा कि आज के दिन जो भाई बहन यमुना नदी में स्नान करेंगे उन्हें मुक्ति मिल जाए। जो बहन इस दिन भाई को टीका लगाएंगी उसे यमराज का भय नही रहेगा।