फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सहमति संबंध में दोस्त से मिला धोखा... युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


कौशांबी। वैशाली सेक्टर-3 में किराए के मकान में लिव इन पार्टनर शाकिब के साथ रहने वाली पिंकी गुप्ता (23) ने बृहस्पतिवार की रात में किसी समय आत्महत्या कर ली। रात 11 बजे पड़ोसियों को उसका शव पंखे से लटकता नजर आया। पुलिस को उसकी डायरी में सुसाइड नोट मिला। इसमें शाकिब के लिए लिखा है, मैंने धर्म बदलने तक की सोची, फिर भी तुम नहीं समझे, मुझसे अब बर्दाश्त नहीं होता।
कौशांबी थाना पुलिस ने पिंकी के भाई शिवम की तहरीर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर शाकिब को गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं निवासी राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी और गाजीपुर के मुस्तफा के बेटे शाकिब के बीच साढ़े चार साल से दोस्ती थी।
विज्ञापन

चार साल से दोनों लिव इन में इसी मकान में रह रहे थे। पिंकी जिम में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। उसी जिम में शाकिब भी कर्मचारी था। जिम में ही दोनों में नजदीकी बनी और फिर साथ रहने का फैसला किया। शिवम ने बताया कि शाकिब, उसके पिता और बहनें पिंकी को प्रताड़ित करते थे। मुस्तफा कहता था, तू आत्महत्या कर ले और मेरे बेटे को छोड़ दे।
बहन ने फोन पर कई बार अपनी पीड़ा जाहिर की। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले पिंकी की शाकिब से फोन पर बात हुई थी। माना जा रहा है कि उसने कुछ ऐसा कहा जिससे पिंकी आत्महत्या पर मजबूर हुई।



खुद पर शर्म आती
है... गुड बाय शाकिब
(सुसाइड नोट)
पिंकी ने सुसाइड नोट में लिखा है, मुझे खुद पर शर्म आती है। तुम्हारे लिए तुम से और खुद से लड़ रही थी। लोगों ने मुझे बहुत समझाया लेकिन तुम्हारे आगे मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया। मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची। तुम्हारी हर चीज स्वीकार करने की सोची। यही सोचती रही कि कैसे भी ये बंदा बस मेरा हो जाए, लेकिन तुम फिर भी नहीं समझे। मुझसे यह सब अब बर्दाश्त नहीं होता... गुड बाय शाकिब।



लव जेहाद का मामला
बताकर लगाया जाम
(ढाई घंटे हंगामा)
पिंकी के परिजनों ने कौशांबी थाने के बाहर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मामला आत्महत्या का नहीं, हत्या का है। आरोप लगाया कि शाकिब ने हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है। पिंकी की मां ने कहा, शाकिब को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि उसकी जैसी सोच वाले लोगों को सबक मिले। इसी दौरान वहां हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए। उन्होंने मामला लव जेहाद का बताया और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। ढाई घंटे हंगामा चला। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन



आरोपी को जेल भेजा

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें