फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चों ने चुना श्रेष्ठ शिक्षक, बढ़ गई और ज्यादा जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने चुना श्रेष्ठ शिक्षक, बढ़ गई और ज्यादा जिम्मेदारी
विज्ञापन


-फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। जिन शिक्षकों छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक मत देकर चुना, उन शिक्षकों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने गए शिक्षकों को नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में तीन सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों के परिवारीजनों में भी कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने भी विशेष तैयारियां की हैं। शिक्षकों ने बताया कि समारोह में वह अपने साथ अपने परिचित और परिवारजनों को भी लेकर जाएंगे। ओमसन पब्लिक स्कूल के शिक्षक प्रमेश शर्मा ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र की यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। बहुत अच्छा लग रहा है कि आज बच्चों ने मुझे सर्वश्रेष्ठ सम्मान के लिए चुना। यह केवल एक सम्मान ही नहीं बल्कि मेरे लिए आगे और बेहतर करने के लिए एक जिम्मेदारी भी है। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक महेश तोमर ने बताया कि शिक्षा के साथ अच्छा व्यवहार भी मायने रखता है। भले ही बच्चे हैं, लेकिन इनकी परख, समझ बड़ों से ज्यादा है। मुझे लगता है कि खुद में बदलाव और आत्मचिंतन करने के लिए अमर उजाला का प्रयास बहुत सराहनीय, स्वागतयोग्य है। एकलव्य पब्लिक स्कूल के शिक्षक आकाश सिंह ने बताया कि वैसे तो बच्चों की चर्चा से पहले ही एहसास हो गया था कि बच्चों ने उनको ही चुना है लेकिन परिणाम के बारे में जब जानकारी मिली तो बहुत खुशी हो रही है। यह भी समझ आ रहा है कि बच्चों के सोचने और समझने का नजरिया बिलकुल अलग है। बता दें कि अमर उजाला ने 21 से 26 अगस्त के बीच जिले के 40 स्कूलों में मतदान कराया था। इसमें हजारों बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक को चुना।

--------------

-अनिल त्यागी

----------------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें