फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लाख खर्च कर बीईएल कंपनी बनाएगी चार कूड़ाघर

Wed, 08 Mar 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनी बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) शहर में चार कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनवाएगी। बुधवार को कंपनी के चार सीनियर अधिकारियों ने महापौर अशु वर्मा से मुलाकात कर कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाने पर मुहर लगा दी। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन


बीईएल कंपनी सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से इन चार कूड़ा कलेक्शन सेंटर के निर्माण पर 36 लाख रुपए खर्च करेगी। प्रत्येक के निर्माण पर 9 लाख रुपए खर्च होंगे। कंपनी के जीएम आरएस भटनागर, एजीएम एसएस वर्मा, डीजीएम आरके शर्मा और प्रबंधक सलीम परवेज ने बुधवार को महापौर से मुलाकात कर यह प्रस्ताव रखा।

महापौर ने बताया कि कलेक्शन सेंटर के लिए जमीन नगर निगम देगा और निर्माण बीईएल कराएगा। यह कलेक्शन सेंटर पंगासा स्कूल के पास, अंबेडकर चौक पर रेलवे ट्रैक की ओर जाने वाली रोड पर, पहरापुर कंपनी के सामने पार्क के साथ या आयकर भवन के पास और सुलभ शौचालय के पास बनाए जाएंगे। कंपनी के पदाधिकारियों ने बीईएल के आसपास अपने खर्च पर इंटरलाकिंग टाइल्स भी लगाने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें