फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूसरे का प्लॉट दिखाकर 7.15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। जमालपुरा कॉलोनी स्थित प्लाॅट बेचने का झांसा देकर ठगों ने 7.15 लाख रुपये ठग लिए। ठगी होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पावी सादकपुर गांव में रहने वाले वाजिद अली ने बताया कि मई 2022 में वसीम और आफताब ने कॉलोनी में सौ गज का प्लाॅट 7.15 लाख रुपये में बेचा था। आरोप है कि दोनों ने 7.15 लाख रुपये लेने के बाद प्लॉट का मुख्तारनामा बनाकर उन्हें दिया। दोनों ने उन्हें जल्द ही प्लॉट का बैनामा और कब्जा दिए जाने का आश्वासन दिया। तीन वर्ष बीतने के बाद भी प्लाॅट न मिलने पर जांच की तो पता चला कि दोनों ने किसी दूसरे के प्लाॅट को अपना बताकर उनसे 7.15 लाख रुपये ठग लिए। साथ ही फर्जी मुख्तारनामा बनाया। रुपये वापस मांगने पर दोनों ने फाेन उठाने बंद कर दिए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें