फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कश्मीरी गेट की जगह कौशांबी से चलने लगीं उत्तराखंड की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तराखंड के लिए चलने वाली एसी और साधारण बसों का संचालन सोमवार से कौशांबी बस अड्डे से शुरू हो गया। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से इस रूट की बसों का संचालन कश्मीरी गेट से बंद किया गया है। गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि कश्मीरी गेट से हल्द्वानी, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार के लिए बसों का संचालन होता है, इन बसों का संचालन कौशांबी से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

16 दिसंबर से एसी बसों का किराया होगा कम
ठंड की वजह से रोडवेज प्रबंधन एसी बसों के किराए में कटौती करने जा रहा है। एसी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक किराए में छूट दी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एसी 3 बाई 2 में 1.47 रुपये, एसी 2 बाई 2 में 1.74 रुपये, वोल्वो में 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से छूट दी जाएगी। गाजियाबाद रीजन से लंबी दूरी के लिए कुल 105 एसी बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें