फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गलत आदतों का विरोध करने पर पत्नी को बेल्ट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर बेल्ट से पीटने और दीवार में सिर मारकर लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने की बात भी पुलिस को बताई है। पुलिस ने आगरा के रामबाग नगर स्थित ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी साहिल, उनके पिता शंकर सिंह पोनिया और सास राजकुमारी पोनिया के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी साहिल से 23 नवंबर 2010 को हुई थी। शादी के बाद उन्हें साहिल की कई गलत आदतों के बारे में पता चला तब उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर उनकी सास ने कम दहेज का ताना मारते हुए पति की गलत आदतों को स्वीकार करने की बात कह डाली। आरोप है कि 30 अगस्त 2021 को उन्होंने पति के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो देखे। जब इसका विरोध किया तब साहिल ने बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। कई बार दीवार में सिर मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। एक कमरे में बंद होकर उन्होंने खुद की जान बचाई। उस दिन ही पति उन्हें मायके छोड़ गया। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि साहिल ने दूसरी शादी कर ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साहिल ने दूसरी शादी की फोटो भी साझा कीं। महिला के मुताबिक तब तक उनका तलाक नहीं हुआ था। जब उन्होंने साहिल को फोन करके दहेज में दिया सामान वापस करने को कहा तब आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें