फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में बीडीएस छात्र की मौत, एमबीबीएस छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में सेक्टर आठ के पास शनिवार तड़के करीब सवा चार बजे बाइक सवार दो छात्र के एक ट्रक की टक्कर लग गई है। हादसे में बाइक सवार आदित्य(26) की मौत हो गई जबकि उनके साथी जस्सी गंभीर रूप से घायल हो गए। आदित्य संतोष मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे थे जबकि जस्सी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों यहां विजयनगर के गंगा यमुना अपार्टमेंट में रहते हैं।
विज्ञापन


आदित्य मूलरूप से झारखंड के टाटा जी जमशेदपुर के रहने वाले थे जबकि जस्सी अमरोहा के रहने वाले हैं। पुलिस का सुबह करीब 4:20 बजे हादसा होने की सूचना मिली। एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम को निरीक्षण के दौरान पता चला कि दोनों युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से सफर कर रहे थे। जिन्हें एक ट्रक की टक्कर लगी। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। प्रारंभिक जांच में मौके पर चश्मदीद नहीं होने के कारण हादसे का कारण पता नहीं चल सका। अस्पताल में चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया जबकि जस्सी का उपचार चल रहा है। दोनों के परिजनों को सूचना दे गई है। मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

-

एक्सल टूटने से पलटी ई-रिक्शा, छह महिलाएं घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। गोविंदपुरम के पास शनिवार सुबह ई-रिक्शा का एक्सल टूटने से पलट गई। ई-रिक्शा सवार छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में ई-रिक्शा चालक के भी चोट आई है। सभी को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महिलाएं नगर निगम में कर्मचारी हैं। पार्क में घास कटाई व साफ सफाई का काम करती हैं। हादसे में मिशलगढ़ी की रहने वालीं माया, रामवती, कमलेश, शांति समेत छह महिलाएं घायल हुई। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


-

सड़क पार करते समय एक्सप्रेसवे पर मां-बेटी को लगी वाहन की टक्कर, बेटी की हुई मौत

- मेरठ से गाजियाबाद बस में आ रही थीं मां-बेटी, बस चालक ने महिला को लालकुआं के पास उतारा

- सड़क पार करते हुए हादसा, महिला के पति ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। विजयनगर के सम्राट चौक के रहने वाले अमित कुमार की पत्नी मोनिका और दो साल की बेटी भूविका के लालकुआं पर सड़क पार करते समय एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में भूविका की उपचार के दौरान मौत हो गई। मोनिका अपनी बहन के साथ मेरठ से गाजियाबाद आ रही थी। आरोप है कि बस चालक ने उन्हें लालकुआं पर उतारने के बजाय आगे उतारा था। इस कारण सड़क पार करते हुए हादसा हुआ। हादसा 25 फरवरी को हुआ था।

अमित कुमार ने बताया कि वह चालक हैं। बेटी के अंतिम संस्कार और पत्नी का उपचार कराने में वह व्यस्त थे। इस कारण उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। आरोप है कि बस चालक से उन्होंने लाल कुआं के टिकट लिया था। उसने स्टैंड पर उतारने के बजाय काफी दूर आगे उतारा। ऐसे में कोई रास्ता नहीं समझ आया तो वे सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे वाहन की उन्हें टक्कर लगी। उनकी पत्नी के भी गंभीर चोटें आई हैं। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें