फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़रिया नवमी का अबूझ साया 13 जुलाई को

Sat, 09 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में 13 जुलाई को बेशुमार शादियां होंगी। एक तो इस दिन भड़रिया नवमी का अबूझ साया है, दूसरे यह इस सीजन का अंतिम साया है। 13 जुलाई के बाद शादियों पर चार महीने का ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर से सहालग शुरू होंगे।
विज्ञापन


   पंडित सुरेंद्र शुक्ल ने बताया कि देवशयनी एकादशी के बाद कोई शुभ कार्य नहीं होता है। 11 नवंबर देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू होगा। इस साल मई, जून और जुलाई में काफी कम साये रहे हैं। जुलाई माह में आठ जुलाई को शुक्र का तारा उदय हो रहा है उसके बाद 10-11 और 13 जुलाई को ही साये हैं।

  भड़ेरिया नवमी के समय बरसात का मौसम रहेगा। बारिश का मौसम होने की वजह से फार्म हाउस के बजाए बैंक्वेट हॉल की अधिक डिमांड है। फार्म हाउस में भी वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। जिससे शादियों का खर्चा अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल गहनों की हुई बुकिंग
13 जुलाई के लिए आर्टिफिशियल गहनों की भी बुकिंग शुरू हो गई है। सोनी ब्यूटी पार्लर की संचालिका सोनी सिंह ने बताया कि ब्राइडल के लिए आर्टिफिशियल गहनों की पांच बुकिंग हो चुकी है। इसमें लहंगे से मैचिंग की हैवी ज्वैलरी की काफी डिमांड है।

एक फार्म हाउस में तीन-तीन बुकिंग
13 जुलाई के लिए काफी पहले से बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस आदि की बुकिंग हो चुकी है। फार्म हाउस एंड बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल चड्ढा ने बताया कि कुछ बैंक्वेट हाल में तो एक ही दिन में दो-तीन शादियों की बुकिंग है। इस दिन शहर में अनुमानित 500 के करीब शादियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें