फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बावरिया गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावरिया गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी सब्लू गांव मार्ग पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बावरिया गैंग के सदस्य रविंद्र निवासी शामली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश लोनी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने सामने से आ रहे दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश रविंद्र ने बताया कि वह लोनी बावरिया गैंग का सदस्य है। वह साथियों के साथ लोनी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आया था। रविंद्र पर 24 से अधिक लूट,स्नेचिंग समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें