ये सेवाएं होंगी प्रभावित
हड़ताल के दौरान पांच दिन वर्किंग समेत कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा। इससे नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, शाखा स्तर के अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।
एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग से राहत
शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने के बावजूद एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से लेनदेन कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर एटीएम से नकदी भी निकाली जा सकेगी।
पांच दिन तक एटीएम लेन-देन शुल्क फ्री
ग्राहकों को राहत देते हुए पांच दिनों तक एटीएम से नकदी निकासी और जमा करने पर ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे बैंक शाखाओं के बंद रहने के दौरान ग्राहकों को नकदी संबंधी जरूरतें पूरी करने में सुविधा मिलेगी।
काम की तारीख देखकर ही निकलें
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगातार कई दिनों तक शाखाओं में सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्यों की तारीख पहले से देखकर ही शाखा जाएं। वहीं, तत्काल जरूरत वाले लेनदेन के लिए एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नकद निकासी और चेक जमा होंगे प्रभावित
लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने के दौरान नकद निकासी, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े अन्य काम प्रभावित रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को जरूरी लेनदेन और बैंक संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लेने की जरूरत है। पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव एम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री उत्कर्ष सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से फाइव डे बैंकिंग और पीएलआई के न्यायोचित भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। गाज़ियाबाद में करीब 400 बैंक शाखाओं में 5000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में भाग लेंगे।