फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच दिवसीय कार्य रखने को लेकर बैंक रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के बैंक कर्मचारियों की ओर से सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य करने को लेकर बैंकों में हड़ताल की गई। इस वजह से आमजन को बैंक पहुंच कर मायूस हो कर लौटना पड़ा। नवयुग मार्केट में बैंक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में पहले और चौथे शनिवार को ही अवकाश दिया जा रहा है। लेकिन बैंकिंग व्यवस्था में सप्ताह में पांच दिन ही कार्यदिवस निर्धारित होने चाहिए। एलडीएम बुधराम ने बताया कि आज बैंकों में हड़ताल थी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें