फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पांच दिन बैंकिंग सेवाओं पर ब्रेक, पहले निपटा लें जरूरी काम; जानें कब से प्रभावित रहेंगी सेवाएं

Tue, 22 Sep 2026 02:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने के दौरान नकद निकासी, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े अन्य काम प्रभावित रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को जरूरी लेनदेन और बैंक संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे इसी सप्ताह निपटा लें। 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन राष्ट्रीयकृत बैंकों में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश है, जबकि 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन

400 शाखाओं पर पड़ेगा असर
गाजियाबाद में राष्ट्रीयकृत बैंकों की करीब 800 शाखाएं हैं। इनमें लगभग 5,000 से 6,000 कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। हड़ताल में इनके शामिल होने से जिले में बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

नकद निकासी और चेक जमा होंगे प्रभावित
लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने के दौरान नकद निकासी, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े अन्य काम प्रभावित रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को जरूरी लेनदेन और बैंक संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

फाइव डे बैंकिंग और पीएलआई मुख्य मांग
पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव एम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री उत्कर्ष सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से फाइव डे बैंकिंग और पीएलआई के न्यायोचित भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें