फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रथमा बैंक में 3.96 करोड़ के घोटाले की सुनवाई टली, गवाह नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड के 219 खातों से नियम विरुद्ध रकम निकालने का आरोप

24 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

माई सिटी रेिपोर्टर 

गाजियाबाद। अमरोहा के हसनपुर स्थित प्रथमा बैंक की मंडी शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड और जमा धनराशि में करीब 3.96 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई टल गई। मंगलवार को अदालत में गवाह के उपस्थित नहीं होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। मामले में पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016-17 के दौरान प्रथमा बैंक की मंडी शाखा में तत्कालीन शाखा प्रबंधक विपिन कुमार और सहायक प्रबंधक नवीन कुमार पर कमीशन एजेंट जितेंद्र आर्य के साथ मिलकर बैंक में जमा आम जनता की धनराशि में हेराफेरी और वित्तीय अनियमितता करने का आरोप है। सीबीआई की जांच में आरोपियों पर पद का दुरुपयोग कर बैंक की यूजर आईडी का इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


जांच के अनुसार प्रथमा किसान क्रेडिट कार्ड के कुल 226 खाताधारकों में से 219 खातों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना धनराशि डेबिट की गई। आरोप है कि इन खातों से निकाली गई रकम को अन्य लोगों के नाम से खोले गए खातों में स्थानांतरित किया गया। जांच में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें खाताधारकों की मृत्यु के बाद भी उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल ली गई।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, मामले में कुछ रकम आरोपियों के खातों में भी स्थानांतरित किए जाने और ऋण खातों से निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि निकाले जाने के आरोप हैं। जांच के बाद बैंक के साथ करीब 3.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। प्रकरण में अदालत में सुनवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें