फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक मैनेजर ने की 7.96 करोड़ रुपये की हेराफेरी, सीबीआई करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद में तैनात बैंक ऑफ बडौदा के मैनेजर रोहित दहिया के खिलाफ 7.96 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। मेरठ स्थित बैंक ऑफ बडौदा के क्षेत्रीय कार्यालय की शिकायत पर सीबीआई ने जांच के दौरान रोहित दाहिया के खाते में 305.08 और उनकी पत्नी विजेता मलिक के खाते में 491.62 लाख रुपये के सुबूत मिले हैं। जांच में उजागर हुआ है कि मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बडौदा की मसवासी टाउन और रहमतगंज शाखा के ग्राहकों बैंक मैनेजर हेराफेरी की है। सीबीआई ने बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी के खिलाफ गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीबीआई, एसीबी गाजियाबाद का शाखा प्रमुख डीआईजी विजेंद्र कुमार ने जारी सूचना में बताया कि रोहित दहिया बैंक ऑफ बडौदा मुरादाबाद की शाखा मसवासी टाउन में 04 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2023 तक और 16 अक्टूबर 2023 से 06 फरवरी 2024 तक रहमतगंज शाखा में प्रबंधक तैनात रहे। सीबीआई को शिकायत मिली है कि रोहित दहिया ने दोनों शाखाओं में बैंक ग्राहकों की बगैर अनुमति अस्थायी ओवर ड्राफ्ट लिमिट (टीओडीएस) में हेराफेरी की। टीओडीएस की लिमिट बढाई गई और ऋण स्वीकृत कर नकदी निकाली। करीब 54 बैंक खातों में हेराफेरी कर करोडों रुपये अपने और अपनी पत्नी विजेता मलिक के खातों में ट्रांसफर किए गए और नकदी भी निकाली। सीबीआई की जांच में रोहित दहिया के खाते में 305.59 लाख रुपये जमा किए गए, जिन्हें बाद में अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। जबकि उनकी पत्नी विजेता मलिक के खातों में 491.62 लाख रुपये के लेनदेन की ट्रांजक्शन मिली हैं। आरोप है कि मसवासी टाउन शाखा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजन और उनकी पत्नी सुनीता के नाम पर 50.26 लाख रुपये का गोल्ड ऋण स्वीकृत कर नकद निकाल लिया गया। सीबीआई ने रोहित दहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निरीक्षक मनीष रस्तौगी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें