मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने खातों से रकम गबन करने वाला आरोपी बैंक कर्मी किया गिरफ्तार। पुलिस
मोदीनगर। कस्बा पतला स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में किसानों और महिलाओं के खातों से लगभग 65 लाख रुपये का गबन करने वाले आरोपी बैंककर्मी सोमिल तिवारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने शेयर बाजार में पैसा डूबने पर लोगों के खातों से रकम गबन की थी।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि कस्बा पतला निवासी किसान और महिलाओं के पंजाब एंड सिंध बैंक खातों से जालसाजी कर 64.87 लाख रुपये गबन करने की शिकायत मिली थी। निवाड़ी पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी बैंककर्मी सोमिल तिवारी निवासी कैलाश विहार आवास विकास थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
एसीपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब एंड सिंध बैंक में ग्राहक सेवा सहयोगी है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता था। इसमें लगातार रकम डूब रही थी। इस कारण उस पर लोगों का काफी कर्जा हो गया था। ऐसे में उसने उन किसानों और महिलाओं के खाते चिह्नित किए, जिनमें लंबे समय से लेनदेन नहीं हो रहा था। इसके बाद उसने अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी खाते खुलवाकर रकम उनमें ट्रांसफर कर ली।
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने खातों से रकम गबन करने वाला आरोपी बैंक कर्मी किया गिरफ्तार। पुलिस