फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक के 1.33 लाख रुपये लेकर भागा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट के नेहरूनगर स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लि. कंपनी (इंडसइंड बैंक) के शाखा प्रबंधक ने ऋण वसूली करने वाले कर्मचारी पर एक लाख 33 हजार 299 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। प्रबंधक अंकित कुमार की तहरीर पर पूर्व कर्मचारी के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित कुमार के अनुसार उनकी शाखा नेहरूनगर में है। बताया कि उनका बैंक केवाईसी के आधार पर लोगों को ऋण मुहैया कराता है। बताया कि उनके बैंक में नरेंद्र कुमार निवासी गांव मिलक जनपद रामपुर ऋण लेने वालों से साप्ताहिक वसूली करने का काम करता था। आरोप है कि बैंक ने महिला समूह को ऋण मुहैया कराया था। महिला समूह से ऋण वसूलकर नरेंद्र कुमार ने बैंक में जमा नहीं किए और नौकरी छोड़कर चला गया। जांच पड़ताल में नरेंद्र कुमार का नाम सामने आया है। एसीपी ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर बीएनएस के अंतर्गत आपराधिक विश्वासघात करने की धारा 409 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें