फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल ने समझा पुलिस-प्रशासन का कार्य

Tue, 09 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद कलक्ट्रेट पहुंचा। 19 सदस्यीय इस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से उनके काम करने के तौर तरीकों की जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य सरकार द्वारा स्थापित प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली के साथ ही आम जनता के हित में संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को समझना था।

बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने स्वागत किया। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को शासन की नीतियों, योजनाओं, एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने गाजियाबाद की भौगोलिक स्थिति से भी सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी ने उन्हें प्रशासनिक चरण, प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकार और उनके कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाता है।

डीएम ने अपने कार्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से बताया और उनके द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का जवाब दिया। बैठक में मौजूद एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल को पुलिस सिस्टम, कानून व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस कर्मचारियों के अधिकारों और उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 बांग्लादेश से आए प्रतिनिधिमंडल में डिप्टी कमिश्नर ग्यासुद्दीन, डिप्टी कमिश्नर मुजीबुर्रहमान, डिप्टी कमिश्नर शकूरिया परवीन, लैबूनी चाकूमा, मुनीर उल हक, साद उल हक, महमूद आलम, मोहम्मद सईदुल्ला, लतीफुर्रहमान, बदीउज्जमा, तारिक उल आलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें