जिला कारागार में हॉटलाइन वन-टू-वन टेलीफोन सेवा का शुभारंभ करते डीजी जेल
- फोटो : AMAR UJALA
गाजियाबाद। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जेल में बंद किया गया मुलाकात का दौर जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, परिजनों से बंदियों की मुलाकात पहले की तरह नहीं हो सकेगी। बंदी 6 फुट की दूरी के साथ परिजनों से फोन रिसीवर के जरिए बात कर सकेंगे। सोमवार को डासना जिला कारागार पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार वन टू वन सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक बार में 39 बंदी अपने परिजनों से बात कर सकेंगे इसके लिए दोनों तरफ जाली लगा कर फोन रिसीवर लगाए गए हैं। शासन से निर्देश मिलते ही मुलाकातों का सिलसिला शुरू करा दिया जाएगा।