अबेकस ऑनलाइन रीजनल प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी
- फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- कोविड-19 के चलते ऑनलाइन हुई अबेकस प्रतियोगिता, विभिन्न सेंटरों की विद्यार्थियों ने लिया भाग - प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थी रीजनल अबेकस प्रतियोगिता में लेंगे भाग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ब्रेन-ओ-ब्रेन संस्था की ओर से लगातार ऑनलाइन रीजनल अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों के 500 के लगभग विद्यार्थियों ने भाग लिया। रीजनल प्रतियोगिता का परिणाम अगले सप्ताह घोषित होगा। ब्रे-ओ-ब्रेन संस्था की ओर से हर वर्ष नई दिल्ली में राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस वर्ष कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता का आयोजन रीजनल लेवल पर ऑनलाइन किया जा रहा है। गाजियाबाद रीजन के कोऑर्डिनेटर आशीष मैत्रे ने बताया कि रीजनल लेवल की ऑनलाइन अबेकस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा और गुजरात के करीब 7500 बच्चे भाग ले रहे हैं। रीजनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए गाजियाबाद के मेधावी छात्र छात्राओं ने गणित के जटिल सवालों का चुटकियों में हल किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों के सामने स्क्रीन पर एक-एक मिनट की चार प्रश्न लाइव आए। किनी प्रश्नों को हल करने के बाद बच्चों ने उन्हें तुरंत व्हाट्सएप पर चेक करने के लिए भेजा। रीजनल प्रतियोगिता का परिणाम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। -----------