फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों से मुलाकात जल्द होगी शुरू, वन-टू-वन सेवा का उद्घाटन हुआ

विज्ञापन
जिला कारागार में हॉटलाइन वन-टू-वन टेलीफोन सेवा का शुभारंभ करते डीजी जेल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जेल में बंद किया गया मुलाकात का दौर जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, परिजनों से बंदियों की मुलाकात पहले की तरह नहीं हो सकेगी। बंदी 6 फुट की दूरी के साथ परिजनों से फोन रिसीवर के जरिए बात कर सकेंगे। सोमवार को डासना जिला कारागार पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार वन टू वन सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक बार में 39 बंदी अपने परिजनों से बात कर सकेंगे इसके लिए दोनों तरफ जाली लगा कर फोन रिसीवर लगाए गए हैं। शासन से निर्देश मिलते ही मुलाकातों का सिलसिला शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें