फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीपी ग्रांड सवाना में सोसायटी से बाहर जाने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
केडीपी ग्रैंड सवाना फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए हैं। सोसायटी की अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) ने रेजीडेंट्स के सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक घरों में रहने के निर्देश देते हुए बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दूसरी ओर यह प्रतिबंध रात में 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। केडीपी ग्रांड सवाना के एओए अध्यक्ष व राजनगर एक्सटेंशन एओए फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर रेजीडेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान केवल मेडिकल इमरजेंसी वाले रेजीडेंट्स को सोसायटी से बाहर जाने की इजाजत होगी। लोगों को जरूरी काम निपटाने के लिए सुबह छह बजे से 10 बजे और शाम को भी छह बजे से 10 बजे तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी सोसायटी के बाहर आने जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केडीपी ग्रांड सवाना के अलावा राजनगर एक्सटेंशन की सभी सोसाइटी के फ्लैट ओनर असोसिएशन को इस बारे में सूचित किया गया है। विभिन्न सोसायटी के एओए ओ इस सूचना को रेजीडेंट्स तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है। बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन में 30 से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग हैं । जिनमे 1 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें