फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ शिल्पी शुक्ला को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) शिल्पी शुक्ला से काम छीन लिया गया है। उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने ये कार्यवाही की है। उन पर लॉकडाउन के दौरान जिम्मेदारी से काम नहीं करने का आरोप लगा है। चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल को डीएसओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।  डीएम ने बताया कि डीएसओ शुक्ला २२ मार्च से जारी लॉकडाउन में जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही थी। टीम वर्क की कमी के अलावा वे प्रशासन का अपेक्षित सहयोग भी नहीं कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान दुकानों में जरूरी खाद्य सामग्री की उपलब्धता, अनिवार्य रूप से मूल्य सूची चस्पां करवाने के साथ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जरूरी खाद्य सामग्री के वितरण करवाने का महत्वपूर्ण जिम्मा सीधे तौर पर डीएसओ का है। लेकिन हीलहवाली के चलते डीएम ने उनसे काम छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें