फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बकरीद आज, दो पालियों में अदा की जाएगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ईद उल अजहा यानी बकरीद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर, देहात और ट्रांस हिंडन समेत तीनों जोन में 47 ईदगाहों और 742 मस्जिदों में सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे तक ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। संजयनगर जामा मस्जिद में दो पालियों में नमाज अदा की जानी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले मस्जिदों के आसपास सफाई और सजावट की गई। घरों में भी ईद की तैयारियां की गईं। शहर काजी मशरूर अब्बासी ने बताया कि ईद की नमाज मस्जिदों में सुबह से शुरू हो जाएगी। इस्लामनगर ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे से नमाज पढ़ी जाएगी।
इसके अलावा विभिन्न मस्जिदों में गर्मी की वजह से सुबह आठ बजे तक नमाज पढ़ ली जाएगी। मसूरी स्टैंड स्थित मदनी मस्जिद के मौलाना माअमूर अली ने अपील की कि ईदगाह या मस्जिद के बाहर सड़कों पर नमाज अदा न करें, सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें